भाजपा भुरकुंडा मंडल कार्यसमिति ने की बैठक 

भुरकुंडा (रामगढ़): भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा पंचायत भवन  के सभागार में हुई।  जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन मंडल के महामंत्री महेंद्र सिंह और अशोक सोनी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण चंद्र भौमिक मंडल के पालक सुखदेव प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया गया। बैठक में पिछली कार्य समिति से अब तक मंडल में हुए संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई।इसका ब्योरा मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह ने प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि अविनेश कुमार के द्वार भारतीय जनता पार्टी परिवार मे गणेश माली और विजय हेम्ब्रम को अंग वस्त्र देकर शामिल किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में जीते हुए भुरकुंडा के मुखिया अजय पासवान और इमलीगांछ पंचायत समिति सदस्य सीमा कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  भुरकुंडा मंडल के सांसद प्रतिनिधि जगतार सिंह ने भी सांसद के द्वारा किए गए कार्यों को सभी के बीच में रखा। मुख्य अतिथि अविनेश कुमार कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की अग्नीपथ योजना युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। अग्निपथ योजना के बारे में युवाओं को जरूर समझाएं।

बैठक में योगेश दांगी, जुगल नायक, संजीव कुमार बाबला, लक्ष्मी देवी, शैलेंद्र कुमार, अमरेश सिंह, अनिता राय, गीता श्रीवास्तव, शंकर प्रसाद, राजन पाण्डेय, सुभाष दास, मंसूर खान, राजेश सोनी, प्रह्लाद पांडेय, दीनबंधु सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, कन्हैया यादव सहित अन्य मौजूद रहे।