प्रखंड मुख्यालय में केसीसी मेगा शिविर का आयोजन 49 केसीसी कार्ड का वितरण किए गए 

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे की संचालन में किसानों के लिए केसीसी मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के कई पंचायतों से पूर्व में जमा फार्म को लेकर लगभग 2000 से अधिक किसानों ने केसीसी फॉर्म जमा किया। जांच पड़ताल के बाद बैंकों के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें विश्रामपुर ग्रामीण बैंक से 11 बड़कागांव बैंक ऑफ इंडिया से 13, बादम बैंक ऑफ इंडिया से 18 एवं एसबीआई बैंक बड़कागांव के द्वारा 7 किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। केसीसी सृजन मामले में विधायक अंबा प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार ,बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, बड़कागांव पश्चिमी पंचायत मुखिया रंजीत कुमार, कांडतरी मुखिया पारसनाथ प्रसाद, चेपाकला पंचायत मुखिया अनिकेत कुमार नायक,डाड़ीकला पंचायत मुखिया इलियास अंसारी, बड़कागांव बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर विभूति कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन बीटीएम विजय कुमार ,मोहम्मद जिया, भास्कर राज ,रघुनंदन प्रजापति, के अलावा पर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।