श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा निशुल्क लकड़ी दी गई

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत मध्य पंचायत भुइया टोली में सुगन भुईयां का रात्रि में देहांत हो गया। जिसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा निशुल्क लकड़ी दिया गया और साथ ही साथ 1000 रु नगद अन्य कार्य के लिए सहयोग भी किया गया।

अध्यक्ष दिनेश सिन्हा ने कहा कि इस संस्था को और सशक्त बनाने के लिए सभी समाज से अनुरोध है कि आप हमें सहयोग करें और पुण्य का भागीदारी बने। मौके पर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पश्चिमी पंचायत मुखिया रंजीत महतो एवं पूर्व मुखिया विष्णु रजक ने कहा कि समिति हमेशा शव अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराती आई है लोगों को लकड़ी के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। भुईयां समाज के लोग श्मशान घाट सेवा समिति धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने हमारे समाज के कई लोगों को निशुल्क लकड़ी देखकर दाह संस्कार करवाया है ।मौके पर उपस्थित श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, कोषा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ,सदस्यगण पश्चिमी पंचायत मुखिया रंजीत मेहता , पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सहेस महतो, पूर्व मुखिया विशुन रजक, दीपक सिन्हा ,अभिषेक कुमार ,सावर अग्रवाल, महेश राम, सिकंदर ,रामेश्वर राम संजय राम के अलावा कई लोग उपस्थित थे।