हजारीबाग। जिला भर में कार्यकर्ताओं ने अहले सुबह जिलाध्यक्ष अशोक यादव के दिशा निर्देश पर सभी मंडल के बूथो व शक्ति केंद्रों में योगभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हजारीबाग भाजपा के द्वारा 21 जून को जिलाध्यक्ष अशोक यादव के दिशा निर्देश पर प्रत्येक मंडल के बूथों व शक्ति केंद्रों में योगभ्यास कर अंतर्राष्टीय र्योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर अपने अपने निर्धारित स्थानों पर पहुँचकर योग शिक्षको के निर्देशन पर लगातार दो घण्टे तक स्वस्थ मस्तिष्क व शरीर को रखने की सिख लेते हुए प्रत्येक दिन योग करने की बचनबद्धता कार्यकर्ताओ ने दोहराई।इस मौके पर दोनों नगर भाजपा कमिटी के द्वारा भी शहर के कई स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। मटवारी स्थित गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यअनिलमिश्रा,प्रदीप पांडेय, महापौर रौशनी तिर्की, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रभारी सुनील मेहता, महिलामोर्चाजिलाध्यक्ष रेणुका साहू, सत्यभामा, जिला उपाध्यक्ष उमा पाठक ,दामोदर सिंह,राजेश गुप्ता , अभिमन्यु प्रसाद, पश्चमी नगर अध्यक्ष बिबेक बरियार, जिला मंत्री मूलचंद साव, अनुपभाई बर्मा, पूर्वी नगर अध्यछ बबन गुप्ता, मनमीत अकेला, रंजीत सिंह, आर सी तिवारी, पतंजलि के जिला प्रभारी रामलखन साव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने योगभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से शुरू की गई थी जिसे देशभर में बड़े पैमाने पर महिला, पुरुष ,बूढ़े व बच्चे भी नियमित योगभ्यास कर रहे है। उन्होंने कहा कि योग के अभ्यास से जटिल से जटिल बीमारी भी भाग जाती है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सभी देशवासियों को स्वस्थ देखने की जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा था वह अब साकार होते दिख रहा है। लोगो मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि कई कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों में भी योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।