गोला। पंचायत भवन सोसो कलां में मंगलवार को स्थानीय मुखिया नीता देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनको निर्वाचन पदाधिकारी सुभाष कुमार दत्ता ने शपथ दिलाई। मौजूद वार्ड सदस्यों ने बारी बारी से मुखिया का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर किया।तत्पश्चात उपमुखिया चुनाव के लिए वार्ड सदस्यों को बुलाया गया। जिसमे सदस्यों ने वार्ड संख्या दस के सदस्य लाइक आलम को सर्वसम्मति से उपमुखिया चुन लिया। उन्हें निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
क्या कहा मुखिया ने
इस दौरान मुखिया नीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सोसो कलां पंचायत को विकास के मामले में नंबर वन बनाने का कार्य किया जाएगा। विकास की योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसको प्राथमिकता के तौर पर रखा जाएगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर इसकी सूचना दें। निश्चित रूप से इसका समाधान किया जाएगा। वहीं
उपमुखिया लाइक आलम ने कहा कि विकास की योजनाओं में मुखिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा।
ये थे शामिल
पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा,पंचायत सेवक महादेव महतो,रोजगार सेवक शिवेंद्र भारती,रामेश्वर महतो,मोहम्मद मुनाफ ,रेखा देवी,सबिता देवी,संजोती देवी,बबिता देवी,मालती देवी,सीमा देवी, रीता देवी,अफसाना बेगम,सुनीता देवी, इंदु,राजेश महतो,संजय कुमार महतो,दिनेश्वर महतो, मनबोध महथा,दिलीप महथा, रीमा देवी,पिंकी देवी आदि मौजूद थे।