रामगढ़। विश्व ब्राह्मण संघ एवं गायत्री परिवार रामगढ के संयुक्त तत्वावधान से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर स्थान गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में 21 जून दिन मंगलवार को रामगढ़ में योग शिविर का आयोजन किया गया । समय प्रातः 6,30 बजे से 7,30 बजे तक चला , मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किए, प्रदीप शर्मा ने कहा करो योग रहो निरोग। विश्व ब्राह्मण संघ के रामगढ जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने इंस्ट्रक्टर का प्रभार सम्भालते हुए सभी को योग करवाये तथा योग के फायदे कि विस्तृत जानकारी दी। मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, नवीन पाठक, कमल शर्मा, मुना मिश्रा,अनुज तिवारी, विजय प्रताप, ओझा, प्रणव मिश्रा,राजकुमार स्वर्णकार, गीता सिंह, सोनिया देवी,सुनीता देवी,मीरा देवी, नगीना देवी, मृत्युंजय पाठक इत्यादि अनेकों लोग कार्यक्रम में शामिल थे , कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ग्यापन कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया।