रामगढ़ : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वधान मेंं मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अवसर पर गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में संचालित बालक फुटबॉल डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में प्रातः 7:00 बजे से अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए, योग से होनेवाले लाभ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह, भोला नाथ महली, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा एवं डे- बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु उपस्थित थे।