डीएवी गिद्दी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग से तन और मन रहता है स्वस्थ: आरके सिंह

संवाददाता
गिद्दी : डीएवी गिद्दी ए में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक दीनानाथ के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों तथा उपस्थित शिक्षकगण को कई तरह के योग मुद्राएं तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।खेल प्रशिक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बच्चो को योग से होने वाले फायदे को समझाया गया।इस अवसर पर प्राचार्य आर.के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सभ्यता का एक अमूल्य उपहार है,जो मन और शरीर दोनो को स्वस्थ रखता है और तनावमुक्त जीवन जीने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि योग महज एक व्यायाम नहीं है बल्कि यह आज के बदलते जीवन शैली के दुष्परिणामों से भी बचाने में बेहद कारगर है। उन्होंने समस्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने को प्रेरित किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम था  ‘मानवता के लिए योग’। इसी थीम के तहत बच्चो के लिए कई तरह के प्रतियोगिताएं जैसे निबंधलेखन, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता आदि का सफल आयोजन किया गया।समस्त कार्यक्रम का संचालन सीसीए विभाग तथा खेल प्रशिक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।