राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगाया योग प्रशिक्षण शिविर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगाया योग प्रशिक्षण शिवि

उरीमारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बड़कागांव के मंडल उरीमारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महात्मा गांधी स्टेडियम में योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।

जिसमें उरीमारी मंडल कार्यवाह राजपति कुमार द्वारा योग एवं आसन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, चक्रासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, ध्यान एवं अन्य शामिल है। मौके पर राजपति कुमार ने कहा कि योग से व्यक्ति निरोग रह सकता है। लेकिन इस भाग-दौड़ के कारण लोग योग से दूर होते जा रहे हैं और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के चपेट में आ जा रहे हैं। हर व्यक्ति को सुबह में समय निकाल कर योग करना चाहिए। जिससे वह पूरी तरह से स्वस्थ रह सकें। योग करने वाले में मुख्य रूप से रोहित करमाली, दिपक साव, राहुल कुमार, विष्णु प्रजापति, दिपक बेसरा, राजीव ठाकुर, पीयूष सहित कई लोग शामिल थे।