प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में हजारों लोगों के साथ योग किया

देश विदेश में आज मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

झारखंड संदेश डेस्क

रांची। आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश विदेश में मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग किया। उन्होंने कहा कि योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है।योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है।यह जीवन का हिस्सा नहीं बल्कि जीने का तरीका है।इसलिए इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga for humanity है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसेर पैलेस ग्राउंड में सामूहिक योग में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है।हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, हमें योग को पाना भी है और इसे अपनाना भी है। योग आज हमारे लिए केवल पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, बल्कि अब वे ऑफ लाइफ बन रहा है।उन्होंने कहा कि जब हम योग को जीने लगेंगे।तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा।