भुरकुंडा (रामगढ़): भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जवाहर नगर दुर्गा मंडप के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा के निर्देशानुसार सभी शक्ति केंद्र से लेकर के बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम को किया गया। योग शिविर में शिक्षक के रूप में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण प्रमंडलीय ओबीसी मोर्चा के सह प्रभारी योगेश दांगी मंडल के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष देव कुमार सिंह जी ने सभी को योग कराया। मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने कहा कि योग स्वस्थ्य रहने का मंत्र है। युवा अपनी जीवनशैली में योग को जरूर शामिल करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण चंद्र भौमिक, कार्यक्रम प्रभारी जगतार सिंह, अमरेश सिंह, अशोक सोनी, अखिलेश टोप्पो, बाबूलाल नायक, मन्नू दास, राजु मल्होत्रा, जय प्रकाश पांडे, श्रीनिवास अग्रवाल, अजय गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, नंदलाल रजक, सुनील महतो, आनंद अग्रवाल, जीवन गुप्ता, अशोक गुप्ता, धनंजय शुक्ला, उपेंद्र शर्मा, उमेश राम, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, देवेन्द्र मेहता सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।