उरीमारी : डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में मंगलवार बड़े उत्साह से विश्व योग दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने सभी शिक्षकों और बच्चों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम की शुभारंभ प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय और विद्यालय के शिक्षकों-शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के संगीत शिक्षक ने बच्चों के साथ मिलकर भजन प्रस्तुत किया। योग अभ्यास कार्यक्रम विद्यालय के खेल शिक्षक बी पुस्टी के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं मंच का संचालन संजय पात्रा के द्वारा किया गया। खेल शिक्षक बी पुस्टी ने आज बच्चों को योग के विभिन्न आसनों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने बच्चों को विश्व योग दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कैसे यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदृष्टि के फलस्वरुप संभव हो सका। प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने उपस्थित सभी बच्चों एवं शिक्षकों को योग अपने दैनिक क्रियाकलाप में आवश्यक रूप से शामिल करने पर जोर दिया और आह्वान किया कि योगाभ्यास निश्चित रूप से प्रतिदिन करें। इससे ना केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है अपितु इससे हमारा मस्तिक भी ज्यादा समय तक और बेहतर तरीके से कार्यशील रहता है। उन्होंने योग के फायदे बताते हुए कहा कि आज हम इस भाग-दौड़ की जिंदगी में हर समय कई तरह के तनाव से गुजरते हैं। नियमित रूप से योगाभ्यास की मदद से हम तनाव को भी दूर कर सकते है और शरीर को भी स्वस्थ रख सकते है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डीके मंडल, असीम घटक, बी पुस्टी, हरिहर पाढ़ी, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सचिन कुमार तिवारी, पुष्पांजलि प्रधान, मंजू सिन्हा, बबीता कुमारी, शशि भूषण सिंह, बीसी बेहरा, रवि रंजन गुप्ता, दीनू बंधु दास, लाल बहादुर, अनिल कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।