विश्व योग दिवस के मौके पर शहर में कई स्थानों पर हुआ कार्यक्रम

फुटबॉल मैदान और पुलिस लाइन में हुआ योगा का आयोजन

रामगढ़। विश्व योग दिवस के मौके पर मंगलवार 21 जून को शहर के कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के थाना चौक में स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन प्रातः को किया गया। जिसमें जिला के एसपी सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।

यहां सहज योग की जानकारी मधुपम पांडे द्वारा दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यस्ततम समय में भी लोगों को समय निकालकर योगा करना चाहिए। इससे नकारात्मक सोच बदलता है। लोग मुख्यधारा से जुड़ते हैं। यहां पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा, रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, सार्जेंट मेजर मंसू गोप, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार हरिनंदन सिंह विपिन कुमार के अलावा कई सब इंस्पेक्टर और कनीय अधिकारी भी शामिल हुए।


वहीं शहर के मेन रोड में स्थित फुटबॉल मैदान में रामगढ़ छावनी परिषद द्वारा विश्व योगा दिवस के मौके पर योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी एम एस हरि विजय शामिल हुए। यहां पर रामगढ़ छावनी परिषद की नामित सदस्य कीर्ति गौरव के अलावा छावनी परिषद के कर्मचारी और उससे जुड़े लोग भी शामिल हुए।