गरसुल्ला में धूमधाम से मना आस्था का पर्व मंडा

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गरसुल्ला गांव में मंडा पूजा सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें शिव भक्तों एवं शोख्ताईन के द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। शिव भक्तों ने आग में नंगें पांव चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि संजीव बेदिया, विंध्याचल बेदिया, संजय करमाली, गंगा साव, रितु देवी मौजूद थे।

मौके पर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। मंडा पूजा में चानो एवं कुरकुट्टा बस्ती के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। मेलें में मिठाई एवं खिलौने की दुकानों खरीदारी कर काफी खुश नजर आ रहे थे।

मंडा पूजा के सफल आयोजन में संरक्षक राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, कर्मवीर सिंह, सिकासन करमाली, बिरसा मांझी, कार्तिक उरांव, झूबर करमाली, फूलचंद बेदिया, पूजा समिति के अध्यक्ष नंदू बेदिया, सचिव राजेंद्र बेदिया, कोषाध्यक्ष भुनेश बेदिया, उपाध्यक्ष राजेश सोरेन, पवन बेदिया, अमूल करमाली, बैजनाथ बेदिया, विजय बेदिया, हरेंद्र बेदिया, सुनील सिंह, राजेश करमाली, वीरू मांझी, महेश हंसदा, महादेव मांझी, सुदामा मांझी, प्रकाश कुमार, निरज मांझी, हीरालाल मांझी, गुड्डू मांझी, बुधन मांझी, बादल बेदिया, सुनील बेदिया, निरंजन सिंह, अजय मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, मनोज उरांव सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।