भाजपा जिलाकार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

 

सांसद, विधायक से लेकर जिले भर से बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ता

कार्यसमिति में सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे और विधायक जेपी पटेल शामिल हुए

हज़ारीबागजिला भाजपा का एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक चरही स्थित सीसीएल ऑफिसर क्लब में जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के पूर्व अतिथीयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर व दीपप्रज्वलन कर एवं वन्दे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति सिद्धांत से अवगत कराते हुए वृत लिया।वहीं नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता तथा जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं बूके देकर जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय सोच,आदर्शों की पार्टी,सेवा की पार्टी ही हमारी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन के कारण हर जिले में पंचायत स्तर तक युवाओं को जागरूक करने के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अमृत सरोवर सांसद निधि से दिया जाएगा।पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा देश और दुनिया के समक्ष बनकर उभरी है।

श्री पांडेय ने कहा कि राष्ट्रहित सरवोपरि है।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जेपी पटेल ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमलोगों को और अच्छी प्रदर्शन करने की जरुरत है । वर्तमान सरकार में परिवारवाद को बढ़ाने का इतिहास रहा है।श्री पटेल ने कहा कि हेमन्त सोरेन की खुद की करतूत की वजह से सदस्यता चली जायेगी। ऐसी स्थिति में हेमंत सोरेन चाहते है की उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बने।जिससे खुद की पार्टी टूट कर बिखर जाएगी।मंच संचालन जिला महामंत्री सुनील साहू व धन्यवाद ज्ञापन चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह ने किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक जानकी यादव,मेयर रौशनी तिर्की, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता,जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव,सांवरमल अग्रवाल,के०पी ओझा,सुरेंद्र सिन्हा,टुन्नू गोप,अनिल मिश्रा,बटेस्वर मेहता,प्रदीप पांडेय,हरीष श्रीवास्त्र, सुदेश चंद्रवंशी,भैय्या अभिमन्यु प्रसाद,आर के मेहता,दिनेश सिंह राठौर,विजय वर्मा,सुमन कुमार पप्पू,दामोदर सिंह,राजेश गुप्ता, सुनील मेहता,जीतन राम,रंजीत सिन्हा, नंदलाल मेहता,मूलचंद साव,उमा पाठक,बिना मिश्रा,रेणुका साहू,रमेश ठाकुर,शैलेंद्र सिन्हा,पुरुषोत्तम पांडेय,अंबिका सिंह,अजित चंद्रवंशी, महेंद्र राम बिहारी,अरबिंद सिंह पप्पू,अनूप भाई वर्मा,मनमीत अकेला,गणेश यादव,भारत सिंह,मुकुंद साव,राजेश सहाय,अर्जुन साव,कुँवर मनोज सिंह,राजू साव,सत्यभामा,शशि कुमार,नवीन रंजन दुबे,नरेंद्र गुप्ता, बिनोद भगत,बलेस्वर मेहता,राणा राहुल प्रताप,कवीन्द्र यादव,जीवन मेहता,अमित साहू,रीतलाल यादव, सन्नी कुमार मेहता,सुनील कुमार मेहता,जयनारायण मेहता,रघुवीर महतो,अजय साहू,विजय साहू,रंजीत पाठक,दीपनारायण महतो,ललन शर्मा, आनंद सिंह,आंनद ठाकुर,गब्बर सिंह,सतेंद्र सिंह,गुड्डू बर्णवाल, रोहित महतो,संजय साव,अजित सिंह, आशा रॉय, मीरा देवी,बबिता सिंह,सहित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी,पालक,पूर्व मंडल अध्यक्ष,जिले में निवाश करने वाले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ, प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।