सौंदा डी पंचायत के उप मुखिया बने संजय भारती

निष्ठा और इमानदारी से निभाउंगा जिम्मेदारी : संजय
भुरकुंडा (रामगढ़) : सौंदा डी पंचायत में सोमवार को उप मुखिया का चुनाव बीडीओ देवदत्त पाठक की उपस्थित में हुआ। उप मुखिया पद के लिए तीन प्रत्याशी खड़े थे। जिसमें संजय भारती को पांच वोट, सुबोध रजक को चार वोट और अंजलि को एक वोट मिला। संजय भारती को पंचायत का उप मुखिया घोषित किया गया। बीडीओ देवदत्त पाठक, मुखिया उपेंद्र शर्मा और पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी ने संयुक्त रूप से संजय भारती को उप मुखिया का प्रमाण पत्र सौंपा।

वहीं जीत पर संजय भारती ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाउंगा। पंचायत के सर्वांगीण विकास में हर संभव योगदान दूंगा। वहीं संजय भारती के उप मुखिया बनने पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने माला पहनाकर और गुलाल लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी है।