अग्निपथ के विरोध में झारखंड बंद रहा असरदार: लोकेश आनंद

रांची। आज19 जून को एआईएसएफ के प्रदेश महासचिव लोकेश आनंद ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि आज का झारखंड बंद बहुत ही असरदार रहा। झारखंड के युवा छात्रों सहित सभी लोगों ने अग्निपथ का विरोध जताया है।बिहार और यूपी के बाद अब झारखंड सहित पूरे देश में युवाओं का भारी विरोध देखा जा रहा है।जिस प्रकार से प्रकार से सरकार के मंत्रियों कोए बयान आ रहा है। यह बहुत ही निंदनीय बात है कि देश के नौजवानों,छात्रों,किसानों,मजदूरों जो इस देश की रीढ़ है उनका मजाक बना रखा है ।आखिर बेरोजगारी खत्म करने का यह तरीका क्या है। ये देश की सुरक्षा का भी सौदा करने पे लगे हैं । किसान बिल के तर्ज पर ही इन्हें यह अग्निपथ को भी वापस लेना होगा हर हालत में नही तो यह आंदोलन रुकने वाला नही है। यह धीरे धीरे और भी तेजी से बढ़ रहा है। जरूरत पड़ी तो झारखंड में भाजपा के विधायकों,सांसदों का आवास भी घेरा जायेगा,जेल भरो आंदोलन भी किया जायेगा। यह देश भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद के विचारों का देश है। हम छात्र नौजवानों के अधिकारों हनन नहीं होने दिया जाएगा।यह हमारा अधिकार है हम सड़कों लगातार आंदोलन को जारी रखेंगे।यह नीति से कही न कही बॉर्डर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।देश को आर्थिक गुलामी में तो जकड़ ही दिया गया है। अब हमे पूर्ण रूप से गुलाम बनाने की तैयारी है।इन सब सरकार के कारनामों से इनके झूठे देश प्रेम की वास्तिविकता व पूंजीपतियों के हाथों में देश बेचने की सच्चाई दिख रही है।इसे जोर शोर हम सब को विरोध करने की जरूरत है।