भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई

मेदिनीनगर : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश एवं केंद्र से आने वाले सभी कार्यक्रम को सुचारू रूप से करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मंत्र दिया।कहा कि आगामी कार्यक्रम जो हमें केंद्र एवं प्रदेश से मिला है उसे भी हम सभी मिलजुल कर करेंगे।उन्होंने अग्नीपथ सेना बहाली को लेकर भी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक बातें बताएं। मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे ने जिला अध्यक्ष के समक्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा ने पार्टी को विस्तार करने की बात कही।साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल के प्रभारी अविनाश वर्मा, मंगल सिंह उपमहापौर, अजय तिवारी, उदय शुक्ला, विजय ओझा, रूपा सिंह , श्याम बाबू ,मंजू गुप्ता,छोटू सिंह ,रोशन कुमार ,प्रभात तिवारी, शुभक तिवारी, बंटी सिन्हा,अनिल मिश्रा, रणधीर मेहता,मुकेश मेहता, चंदू चंद्रवंशी, श्रीकांत तिवारी, मनोरंजन तिवारी, नरेंद्र मेहता, अजय तिवारी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।