पंचायत प्रतिनिधियों की दिलाई गई शपथ, चुने गये उपमुखिया

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पोटंगा, उरीमारी, गरसुल्ला पंचायत में उप मुखिया का चुनाव रविवार को हुआ। सर्वप्रथम बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया को शपथ दिलाया गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई गया।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रखंड कार्यालय के द्वारा चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पोटंगा पंचायत के उप मुखिया का चुनाव सीसीएल बरका-सयाल द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन जरजरा में कराया गया। पोटंगा पंचायत से दो प्रत्याशियों ने उप मुखिया के चुनाव में किस्मत आजमाया। जिसमें रविन्द्र सोरेन (न्यू बरटोला) को कुल 8 वोट मिला। वहीं चन्द्रवती देवी (पसेरिया) को 5 वोट मिला। जबकि दो वोट रद्द हो गया। चुनाव में विजयी रविन्द्र सोरेन को उप मुखिया का प्रमाण पत्र बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा दिया गया। दूसरी ओर उरीमारी पंचायत भवन में भी उप मुखिया का चुनाव किया गया। जिसमें तीन प्रत्याशी फूलमति देवी, सतीश कुमार एवं सबिता चौहान ने उप मुखिया की दावेदारी प्रस्तुत किया। पंचायत भवन के सभागार कक्ष में चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रखंड के आएं अधिकारी और कर्मचारी ही मौजूद थे। वहीं पंचायत भवन के बाहर बैठे उप मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों में अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का कयास लगाया जा रहा है। सतीश कुमार को चार वोट, फूलमति देवी को तीन वोट, सबिता चौहान को दो वोट मिला। वहीं एक वोट रद्द हो गया। बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पाण्डेय एवं मुखिया कमला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से उप मुखिया का प्रमाण पत्र सतीश कुमार को दिया गया। वहीं गरसुल्ला पंचायत में उप मुखिया में दो प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें नंद किशोर महतो को छह वोट एवं ऋतु सिंह को तीन वोट
जबकि एक वोट रद्द हो गया।

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़कागांव जितेंद्र कुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन, भास्कर राज, लेखा सहायक खुर्शीद आलम, संजय रजक, पंचायत सेवक जगरनाथ सिंह यादव, धनेश्वर प्रसाद, रोजगार सेवक राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।