रामगढ़-रांची मार्ग पर पटेल चौक बन गया है दुर्घटना चौक

• पिछले दो महीनों के भीतर दर्जनों वाहनों की हुई है टक्कर

• दर्जनों लोगों की मौत और कई घायल

• जान माल का लगातार हो रहा नुकसान

• शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप पर बढ़ गया है खतरा

रामगढ़। रांची की ओर से रामगढ़ आने वाले भारी वाहन रामगढ़ के पटेल चौक के आसपास पिछले 2 महीने से लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जिससे की जान माल का बड़ा नुकसान हो रहा है।वही दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के बगल में स्थित शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप पर खतरा मंडराता दिख रहा है।

जिस प्रकार उस क्षेत्र में दुर्घटनाएं घट रही हैं। उससे कहा जा सकता है कि कभी भी पेट्रोल पंप पर बड़ा खतरा हो सकता है। किस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं घट रही है। लेकिन जिला प्रशासन और एनएचआई के अधिकारी लापरवाह दिख रहे हैं। जिसका परिणाम है कि क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं घट रही है।

पिछले दो दिनों में शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप के सामने पांच वाहनों के बीच टक्कर हो चुकी है। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो चुके हैं। कल शुक्रवार को इस स्थान पर घटी दुर्घटना में कई लोगों को चोट लगी है कई गंभीर रूप से घायल है।वही आज शनिवार को भी इसी स्थान पर बड़ी दुर्घटना घटी है। आज अपराहन 3:00 बजे के लगभग रांची की ओर से लोहा लादकर आ रहा एक टेलर का ब्रेक फेल कर गया था। टेलर पेट्रोल पंप के निकट एक कंटेनर को अपने चपेट में लेते हुए डिवाइडर से जा टकराया। जिससे कि टेलर के केबिन में आग लग गई। टेलर में ड्राइवर बुरी तरह फस गया था।जबकि खलासी घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। पेट्रोल पंप से आनन-फानन में आग बुझाने के सामग्री लाकर आग बुझाई गई। काफी मशक्कत के बाद केविन में फंसा ड्राइवर को बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। वही पटेल चौक के निकट लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोग उधर से आने जाने में लोग अब कतराने लगे हैं।