झारखंड : देवघर सिविल कोर्ट में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड में अपराधियों का बढा मनोबल घटना का प्रमाण

पुलिसकर्मियों के घेरे को तोड़कर अपराधियों ने मारी गोली

डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का किया दौरा

रांची/देवघर। झारखंड में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। आए दिन झारखंड के विभिन्न जिलों में अपराधी मनमानी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस अपराधियों को रोक पाने में पूरी तरह से विफल होती दिख रही है। जिसका परिणाम यह है कि अपराधी घटनाओं को खुलकर अंजाम दे रहे हैं। झारखंड के देवघर जिला के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।यह घटना शनिवार के करीब 11:30 बजे के आसपास हुई है।जहां बाइक सवार अपराधियों ने कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक को तीन गोली मारी है। गोली युवक के सिर और छाती में लगी है। पर ही युवक की मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। प्रक्षेत्र के डीआईजी और देवघर के एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए जानकारी लिया है।हालांकि इस गोलीबारी में किसी अधिवक्ता के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन दिन दहाड़े कोर्ट परिसर में गोली बारी की घटना से वकीलों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो पटना का रहने वाला था. जो किसी मामले में कोर्ट में पेश होने आया था।पेशी के दौरान मृतक के साथ सुरक्षाबल भी मौजूद थे।लेकिन अपराधियों ने कोर्ट परिसर में घूसकर घटना को अंजाम दिया।
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि देवघर सिविल कोर्ट में गोलीबारी की घटना पहली बार हुई है।इस घटना के बाद यहां के अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में डर का माहौल है।जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वह लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल खड़े करता है।