रामगढ़ : 28 साल बाद गंगा नदी में बहा युवक अपने घर लौटा

मंडा पूजा पर लौटे युवक से मिलकर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर
रामगढ़ :  पटना में नाव पलटने से गंगा नदी में बहा युवक दिनेश कुमार महतो 28 वर्ष बाद अपने गांव कटिया लौट आया है। जिससे परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

बताया जाता है कि 1994 वर्ष में पटना में आयोजित एक रैली में भाग लेने अपने गांव के लोगों के साथ पटना गया था। जहां गंगा नदी तट पर नाव पर सवार होकर सभी एक छोर से दूसरे किनारे पर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई।  उस समय नाव पर सवार गांव के सभी लोग जैसे तैसे तैरकर बाहर निकल गए। लेकिन दिनेश कुमार महतो उर्फ आहना का पता नहीं चल सका।स्थानीय मछुआरों नाविकों-गोताखोरों का सहारा लिया गया लेकिन दिनेश कुमार महतो नहीं मिला।

इधर, बीते 13 जून को मंडा पूजा के दिन वह वापस पतरातू प्रखंड के अपने गांव लौटा है। लोगों ने बताया कि दिनेश योगी बन चुका है। लेकिन अपने परिजनों को पहचान रहा है। पंंचायत के मुखिया किशोर कुुुमार महतो ने भी दिनेश से मुलाकात कर हाल-चाल जाना।बताया जााता हैै गीत के माध्यम से वह अपने साथ हुए हादसे को बयांं करता है। हालांकि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। दिनेश वापस अपने गुरुकुल जाना चाह रहा है।