निबंधक कार्यालय के सुधीर कुमार सिंह हुए घायल
हजारीबाग। जिला के निबंधन कार्यालय में गुरुवार के दोपहर छज्जा गिर जाने से वहां कार्यरत एक कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रजिस्ट्री ऑफिस का कार्यालय छज्जा टूटे गिरने से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।घायल में सुधीर प्रसाद सिंह को माथे में चोट लगा है।रजिस्ट्रार से जानकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन विभाग को पहले से ही चिट्ठी दे चुके थे। एक दो बार निरीक्षण करके भी गया।उस पर भी कोई करवाई नहीं किया गया। इस दुर्घटना की सूचना हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय को दी गई है।
वहीं दुर्घटना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता कार्यालय पहुंचे मामले के बारे में पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि निबंधन कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। यहां का छज्जा जर्जर हो चुका है। कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जिला प्रशासन अभिलंब निबंधन कार्यालय को किसी अन्य कार्यालय में हस्तांतरित करें।ताकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घट सके।