रामगढ़ के कांग्रेसी रांची में आयोजित पैदल मार्च में हुए शामिल

मोदी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है : कांग्रेस

रजरप्पा (रामगढ़)। जिला के दुलमी प्रखंड बींस सुत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता सुधीर मंगलेश ने झारखंड प्रदेश कमिटी के द्वारा बापू वाटिका मोरहाबादी,रॉंची से राजभवन में पैदल मार्च में शामिल हुए। सुधीर मंगलेश ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गॉंधी जी को निराधार एवं मनगढ़ंत और बिना किसी सबूत एवं तथ्यों के केवल बदला लेने एवं राजनैतिक प्रतिशोध की भावना रखते हुए केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज 15 जून 2022 को लगातार तीसरे दिन भी बुलाकर जबरन परेशान करने। साथ ही कहा कि जिस मामले कोर्ट ने बरी कर दिया।क्लीन चीट दे दिया, उसी मामले में फिर से गांधी परिवार को परेशान करना गलत है।केंद्र की मोदी सरकार गैर भाजपा दलों के साथ राजनीतिक बदले भावना से काम कर रही है। जांच एवं संवैधानिक एजेंसियों का जाया इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर कांग्रेसी इससे डरने वाले नही हैं। जिस प्रकार किसी के पार्टी दफ्तर में पुलिस का दमन हुआ। वह अंग्रेजी शासन की याद दिला देता है। एक तरह केंद्र की मोदी सरकार गांधी परिवार को परेशान कर रही है।वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पार्टी दफ्तर में पुलिस को घुसाकर, तोड़-फोड़ करवा कर तानाशाही का परिचय दे रही है।कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी।