पंचायत के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलायी गयी शपथ
भुरकुंडा (रामगढ़)। सुंदरनगर में निर्वाचित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को कार्यपालक दंडाधिकारी हरीनाथ महतो ने शपथ दिलाया। इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने वर्तमान मुखिया ब्यास पांडेय, उप मुखिया चंचल देवी के साथ नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाया। इस दौरान सर्व सम्मति से चंचल देवी को उप मुखिया चुना गया। उप मुखिया चुने जाने पर लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
मौके पर मुखिया ब्यास पांडेय, उप मुखिया चंचल देवी, पंसस रोहित कुमार सोनी, वार्ड सदस्य रूपा देवी, गुडिया देवी, हेलन मिंज, राहुल सोरेन, आरती देवी, फुला देवी, शकुंतला देवी, शबनम खान, लता वर्मा, सुनैना देवी के साथ जितेन्द्र महतो, संतोष सोनी, अमित राम, शंकर कुमार, आकाश कुमार, नरेश जायसवाल, कवि राय, पप्पु सोनी, आशीष गुप्ता, मिंटू सिंह, अजय सोनी, कुंदन प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।