मेदिनीनगर: हरिहरगंज क्षेत्र के टंडवा रोड स्थित गौतम बुद्धा पब्लिक स्कूल में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की कैडर क्लास की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल राम ने एवं संचालन प्रखंड महासचिव मोहम्मद इसरार आलम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर तथा संस्थापक कांशी राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि बसपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक,विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण राम, प्रदेश महासचिव पुनीत अंबेडकर, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। वक्ताओं ने प्रखंड,नगर पंचायत, सेक्टर कमिटि के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा।संबोधित करते हुए प्रभारी अशोक ने कहा कि हम लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। जागरूक होकर ही संगठन को मजबूत कर सकते हैं।बहुजन समाज पार्टी गरीबों की आवाज है। गरीबों को बसपा सम्मान देती है और उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी चुनावों में पार्टी के पदाधिकारियों के निर्णय का पालन करते हुए पार्टी के हित में काम करें।इस दौरान हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के बहुजन समाज पार्टी के समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद इसरार आलम को प्रत्याशी के रूप में घोषणा किया गया।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दिया।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार रवि, प्रखंड प्रभारी अमित कुमार यादव, इंद्रदेव भारती, सुशील कुमार रवि, दिनेश गुप्ता, सीताराम रवि, रवि कुमार, बालचंद राम, फहीम अख्तर, बाबू भाई, इमरान खान, यूनुस अंसारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।