कांग्रेसियों ने ओरमांझी ब्लॉक चौक पर किया पुतला दहन

रांचीअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केंद्र सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से आज पूर्वाह्न लाठीचार्ज किए जाने की घटना के विरोध में ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी खेरवार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा.राजेश गुप्ता की मुख्य रूप से उपस्थिति में कांग्रेस जनों द्वारा आज संध्या 5.30 बजे ओरमांझी ब्लॉक चौक पर प्रदर्शन किया एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की, जिसमें बर्बरता पूर्वक कार्रवाई बंद करो, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद करो, जब जब प्रधानमंत्री डरता है तब तक पुलिस को आगे करता है,पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे भाजपाइयों से, लाठियों एवं गिरफ्तारियों का भय ना दिखाओ – जेल हमारा देखा है इत्यादि नारे लगाए।
पुतला दहन के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है जो सरासर अन्यायपूर्ण कारवाई है, प्रधानमंत्री देश को बताऐं कि आखिर तीन दिनों से ईडी क्या हासिल करना चाहती है,और जब हम प्रजातंत्र में दिए गए अधिकारों के मातहत अपने घर में शांति पूर्वक अपना विरोध दर्ज करते हैं, सत्याग्रह करते हैं तो किस कानून के मातहत हमारे नेताओं पर लाठियां बरसाई जाती हैं,इसका माकूल जवाब दिया जाएगा और भाजपाइयों की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
देश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा 75 वर्षों में कभी भी कांग्रेस ने अपने विरोधियों को कुचलने के लिए इस प्रकार बर्बरता पूर्ण कार्रवाई नहीं की थी लेकिन आज कांग्रेस के दफ्तर में घुसकर लाठीचार्ज करना अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता को बयान करता है,हमारे नेताओं पर हमले हुए हैं इसका प्रभाव झारखण्ड में भी दिखाई देगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर में लाठी चार्ज की घटना का झारखण्ड में व्यापक विरोध होगा और आवश्यकता पड़ी तो सारे बंधन को तोड़कर हम अपने नेता के हमले का बदला लेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट अभिषेक साहू, संजीत यादव, ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के रमेश उरांव,अशोक गुप्ता, सुरेश प्रसाद साहू, हरिमोहन महतो, हरिप्रसाद यादव,श्रीमन ओझा, सुरेन्द्र उरांव, मुन्तजिर अहमद रजा,रहीम अंसारी,शफीउल्लाह अंसारी,कर्नल यादव,काशी नाथ पाहन उपस्थित थे।