भुरकुंडा (रामगढ़) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के उपरांत बुधवार को भुरकुंडा पंचायत में उप मुखिया का चुनाव किया गया। जिसमें पंचायत के वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया का चुनाव किया।
अवसर पर सीओ शिवशंकर पांडेय ने नवनिर्वाचित मुखिया अजय पासवान, पंसस दीपक भुइयां सहित 11 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया। वहीं उपमुखिया पद के लिए वार्ड संख्या दो के वार्ड सदस्य रोशन पासवान और वार्ड संख्या 11 से संजीत राम दावेदार रहे। कुल 11 वोट में से संजीत राम को छह और रोशन पासवान को चार वोट मिला। जबकि एक वोट किसी के भी पक्ष में नहीं पड़ने के कारण रद्द माना गया। उप मुखिया पद पर संजीत राम बहुमत लाकर विजय घोषित किए गए। मुखिया अजय पासवान सहित पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उप मुखिया बनने पर संजीत राम को बधाई दी।मौके पर पंचायत सेवक धर्मनाथ केवट, पूर्व मुखिया सुभाष दास, शिव कुमार दास, ददन सिंह, अरविंद तिवारी, जितेंद्र वर्मा, उदय कुमार सिंह, सुनील करमाली, रामप्रसाद, गोपाल करमाली, विजय कुमार, अशोक तिवारी, हरीशंकर चौधरी, आफताब अली, सुजीत पासवान, राहुल कुमार, सहदेव रजवार, कवि दीप, अमृत सागर सहित कई उपस्थित रहे।