हज़ारीबाग़ में सिद्धो- कान्हू की मूर्ति अनावरण हेतु मुख्यमंत्री को बतौर मुख्यातिथि किया गया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने 30 जून हुल दिवस में शामिल होने के लिए दी सहमति

हज़ारीबाग़पीडब्ल्यूडी चौक में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर सिधू कान्हू की मूर्ति अनावरण हेतु हज़ारीबाग़ आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण दिया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिधू कान्हू की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अगामी 30 जून हुल दिवस को शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।

ज्ञात हो कि हज़ारीबाग़ से आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिक महता को देखते हुए वर्ष 2018 में पीडब्ल्यूडी चौक का नाम वीर सिधू कान्हू चौक किये जाने हेतु संयुक्त रूप से सामाजिक प्रयास की गई।फलस्वरूप वर्ष 2018 में नगर निगम हज़ारीबाग़ एवं वर्ष 2020 में नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई .22 मई को सामाजिक सहयोग से मूर्ति स्थापित की गई। मुख्यमंत्री से मिलने वाले हज़ारीबाग़ आदिवासी प्रतिनिधि मंडल में मुख्यरूप से झामुमों केंद्रीय समिति सदस्य राम किशोर मुर्मू, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के संयुक्त सचिव नीरज कुमार बेसरा, ऑल संताल स्टुडेंट यूनियन के केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन, झारखण्ड आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हांसदा, आदिवासी समाज हज़ारीबाग़ के संयोजक रमेश कुमार हेम्ब्रोम, आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील ओड़या, एसटी एससी ओबीसी कोआर्डिनेशन काँसिल के क्षेत्र सचिव बब्लू कुमार, काँसिल तापिन यूनिट के संगठन सचिव मथुरा मांझी सहित अन्य शामिल रहे।