कांग्रेसियों ने भाजपा पर बोला हमला
रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में घुसकर शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस के नेताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करके केंद्र की भाजपा सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत और तानाशाह की तरह कार्रवाई की याद दिला दी है।
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने आज तो अनर्थ ही कर दिया कर दिया,लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है केंद्र की सरकार, पिछले तीन दिनों से लोकतांत्रिक व राजनीतिक अधिकारों का हनन हो रहा था, महिला सांसदों को सड़कों पर घसीटा गया,पूर्व मंत्री पी.चिदम्बरम,मुकुल वासनिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,भूपेश बघेल,सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव माणिक टैगोर,अलका लांबा,रागिणी नायक, अविनाश पाण्डेय सहित हजारों कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रहार किये गये,प्रतिशोध एवं तानाशाह की राजनीति की पराकाष्ठा की हद हो गई। लेकिन आज तो 75 वर्ष में जो अबतक इस देश में नहीं हुआ वह काम भाजपा ने कर दिखाया।आलोक दूबे ने कहा कि झारखण्ड सरकार धारा 144 जल्द से जल्द हटाये ताकि हम अपने नेता के समर्थन में बीजेपी के अनैतिक कार्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सकें।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले तीन दिनों से ईडी हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान कर रही है, भ्रष्टाचार या मनी लांड्रिंग का कोई मामला है ही नहीं,सच यह है के देश के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी से केन्द्र की सरकार डर गई है, घबड़ाई हुई है, कांग्रेस दफ्तर में घुसकर लाठी चार्ज की घटना का पूरे राज्य में व्यापक विरोध होगा।
कांग्रेस नेता डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कभी भी कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऐसे हथकंडों का कभी प्रयोग नहीं किया है। लोकतंत्र में दिए गये अधिकारों के तहत प्रदर्शन करना अगर गुनाह है तो ये गुनाह बार बार करेंगे।