जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होगा आजसू का
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने तय कर दिया है नाम
प्रदेश में केवल रामगढ़ जिला में ही होगा आजसू का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
रामगढ़। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गई है। चुनाव के आखिरी पायदान में अब जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख का चुनाव होना बाकी है। रामगढ़ जिला में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आजसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकतर सीटों पर जीत हासिल किया है। जिला परिषद के चुनाव में इस बार आजसू के 9 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वही जिला परिषद का चुनाव जीते भाजपा का एक और एक निर्दलीय ने भी आजसू को समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस प्रकार रामगढ़ जिला में आजसू के पास 11 जिला परिषद सदस्य हो गए हैं। जिससे अब तय हो गया है कि रामगढ़ जिला परिषद का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आजसू का ही होगा। रामगढ़ जिला परिषद का चुनाव जीते 11 जिला परिषद सदस्य रांची में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से मुलाकात किया है। जानकार सूत्रों की मानें तो सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम तय कर दिया है। रामगढ़ जिला परिषद का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी के पसंद का ही होगा। यह अब तय हो गया है। रांची में जिला परिषद सदस्यों के बीच चंद्रप्रकाश चौधरी ने उनकी बातों को सुनते हुए अपनी बात रखी। माना जा रहा है कि चंद्रप्रकाश चौधरी की पसंद को सब ने स्वीकार कर लिया है। जानकारों की माने तो आजसु के पास अभी 11 जिला परिषद सदस्य हो गए हैं।जबकि एक और जिला परिषद सदस्य आजसू के तरफ आ सकता है। कुल मिलाकर 12 जिला परिषद सदस्य एक तरफ हो जाएंगे। जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। जानकारों की मानें तो रामगढ़ जिला परिषद का अध्यक्ष रामगढ़ से और उपाध्यक्ष मांडू से होगा। यह लगभग तय हो चुका है।
झारखंड में आजसू केवल रामगढ़ में ही देगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
जानकारों की मानें तो झारखंड में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे अधिक भाजपा का जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने जा रहा है। वहीं भाजपा गठबंधन का दूसरा पार्टनर आजसू का रामगढ़ जिला में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनता दिख रहा है। रामगढ़ जिला में आजसू का लगभग 12 सदस्य सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कर लेंगे। रामगढ़ में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की रणनीति के कारण ही आजसू को बड़ा जीत मिला है। पूरे झारखंड में आजसू को केवल रामगढ़ में ही जिला परिषद का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलता दिख रहा है।