रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य समन्वय समिति की बैठक आगामी दिनांक 17 जून 2022 को दिन के 11.30 बजे से समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गई है। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य में राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया था। नौ सदस्यीय समन्वय समिति मे अध्यक्ष शिबू सोरेन,आलम गिर आलम (कांग्रेस), राजेश ठाकुर (कांग्रेस), बंधु तिर्की (कांग्रेस), सत्यानन्द भोक्ता (रा.ज.द.), विनोद कुमार पाण्डेय (झा.मु.मो.), फागु बेसरा (झा.मु.मो.), सरफराज अहमद (झा.मु.मो.) एवं योगेंद्र प्रसाद (झा.मु.मो.) शामिल है।