2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री बताएं कि कितना वादा पूरा हुआ

रांचीप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा 2024 तक केवल 10 लाख नौकरी का वादा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री क्या देश को यह बताएंगे कि दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा की सरकार क्या वादा पूरा कर पाई।अगर हिसाब जोड़ा जाए तो 8 वर्षों में प्रधानमंत्री को 16 करोड़ नौकरियां दे देनी थी उसका क्या हुआ?
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 2 करोड़ नौकरी और खाते में 15 लाख रुपए तो जुमलेबाजी थे ही।केन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ का कोविड आर्थिक पैकेज एवं प्रधानमंत्री केयर फंड का भी हश्र देश ने देख लिया है।डेढ़ वर्ष में यानि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का वादा भी देश देखेगा।फिलहाल तो सच यह है कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। जिसे अब तक नहीं भरा जा सका है। जबकि केंद्र की राज्य सरकारों में 60 लाख पद खाली पड़े हैं जो निम्नवत हैं:-
विभाग वेकैंसी
1.सेन्ट्रल मंत्रालय एवं विभाग- 9,10,153
2. पब्लिक सेक्टर बैंक- 2,00,000
3.हेल्थ पर्सनल – 1,68,480 4.आंगनबाड़ी – 1,76,057
5.सेंट्रल एंड नवोदय विद्यालय – 16,329
6. प्राइमरी स्कूल स्टेट्स – 8,37,592
7. सेंट्रल स्कूल – 18,647
8.आईआईटी, आईआईएम एनआईटी -16,687
9.अन्य केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान 1,662
10.इंडियन आर्मी – 2,55000
11. सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स 91,999
12.स्टेट पुलिस – 5,31,737
13. सुप्रीम कोर्ट – 4
14.हाई कोर्ट – 419
15. जिला सत्र न्यायालय – 4,929
16.वैकेंसी इन स्टेट्स 30,00,000
17.टोटल वेकैंसी -62 लाख 2 9हजार 625
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा युवाओं को सपने दिखाने वाली सरकार ने सबसे ज्यादा निराश किया है,पिछले 2 वर्ष के अंदर लगभग 14 करोड़ से अधिक युवाओं ने अपनी नौकरी गंवाई है।जिस तरह से पिछले आठ वर्षों में सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं उससे स्पष्ट है कि मात्र 10 लाख युवाओं को रोजगार का वादा भी जुमला ही साबित होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता ने कहा बेरोजगारी की असहनीय पीड़ा ने युवाओं के भविष्य को ग्रहण लगा दिया है,भारत सरकार के मातहत लाखों नौकरियां मिला करती थी वो सब पूरी तरह से बंद हो गई हैं। रोजगार की बात करने वालों को भाजपाई देश द्रोह करार देते हैं।