रांची। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन आज 12 जून को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश स्तरीय आईआईटी कॉलेज रांची के बैठक में रामगढ़ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।विदित हो कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन बैनर तले 26 जून को पेंशन बेहोश महासम्मेलन होना सुनिश्चित है। उसमें झारखंड प्रदेश के लाखों संख्या में फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में लाखों की संख्या में सभी विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे और अपनी पुरानी पेंशन का जोरदार ढंग से प्रदर्शन करेंगे और इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करेंगे। आज उसकी सारी तैयारी प्रदेश कमेटी ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर निर्णय लिया। इससे कर्मचारियों में काफी उत्साह का संचार देखा जा रहा है।कर्मचारियों का 4 सालों का आंदोलन का यह परिणाम है की सरकार इस दिशा पर सकारात्मक दिखने लगी है।आज के बैठक में प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार जिला संयोजक श्याम किशोर महतो कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी चौबे संगठन सचिव जत्रु महतो सह संयोजक बुद्धदेव मुंडा लव कुश मेहता मीडिया प्रभारी सत्येंद्र रवि माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पन्नालाल राम संरक्षक बलराम सिंह सीताराम साहू ने भाग लिया प्रदेश कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता ने जोरदार ढंग से अपने विचार को प्रांतीय कमेटी में रखा डॉक्टर कश्यप ने अपील करते हुए कहा कि हम कर्मचारी को अगर सचमुच में पुरानी पेंशन लेना है और नई पेंशन को समाप्त करना है तो जरूर से जरूर चाहे कितना काम है 26 जून को मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में भाग लेकर गवाह बने डॉक्टर कश्यप ने कहा कि पुरानी पेंशन हम सभी कर्मचारियों का भविष्य होता है सुरक्षा कवच होता है बुढ़ापा का सहारा होता है बुढ़ापे की लाठी होता है पुराने पेंशन प्राप्त होने से हम कर्मचारियों में एक संजीवनी बूटी के समान नया जीवन प्राप्त हो सकता है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में हम सभी कर्मचारियों को पहुंचना है अब अपनी चट्टानी एकता को बरकरार रखते हुए लाखों की संख्या में पहुंचे उप कर्मचारी एकता को प्रदर्शित करें।