रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार व झारखण्ड आंदोलनकारी क्षितिश कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखण्ड आन्दोलन में मूलवासी सदानों की बड़ी भूमिका थी। सदानों के बल पर राज्य बना लेकिन राज्य बनने के बाद सभी राजनीतिक दलों और राज्य में बननी वाली सभी सरकारों ने मूलवासी सदानों की घोर उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बात छोड़ अपने हित में सदानों को हर फैसला लेना होगा। उन्होंने बताया कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में हम किस पार्टी के उम्मीदवार को सदानों की हित में समर्थन करें या नहीं यह 18 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद और केंद्रीय पदाधिकारियों का बेड़ों आगमन होगा। उनके उपस्थिति में निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस बीच हम मांडर विधानसभा क्षेत्र के सदानों के बीच में जाएंगे और उनकी राय जानेंगे कि राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की सदानों के हित में उनका क्या सोंच है। श्री राय ने बताया कि भ्रष्टाचार के के विरुद्ध मूलवासी सदान मोर्चा की ओर से पूरे राज्य की जनता को वास्तविकता से अवगत कराये जाने का निर्णय रांची में लिया गया है। उन्होंने कहा की सदानों के अधिकारों को लेकर जनचेतना चलाई जाएगी और हर जिला के विभिन्न गांव में मूलवासी सदान मोर्चा के कार्यक्रम अक्टूबर महीने से शुरू होने की जानकारी भी दी।