रांची । जहां एक तरफ रांची प्रशासन उपद्रवियों से निपटने को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात है।वही राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा रांची का एक जिमेवार संगठन होने के नाते रांची बंद के मद्देनजर सुरक्षा में तैनात रांची प्रशासन के पदाधिकारियों एवं जवानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो उसको लेकर कुशल क्षेम जानने का प्रयास किया। हर संभव सहयोग करते हुए लगातार दो दिनों से ड्यूटी तैनात 200 जवानों को कल रात का भोजन में पूरी आलू का सब्जी एवं आज दोपहर का भोजन 500 जवानों को चावल,आलू, चना का सब्जी खिलाया गया।
जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन की व्यवस्था किया। हम सभी रांची पुलिस को धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने अपना जान जोखिम में डालकर इस शहर को जलने से बचाया।
भोजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, सुनील साहू,प्रशांत बजाज,नितेश वर्मा,प्रीति सिन्हा जयसवाल,अनीश वर्मा,पायल सोनी,आर्यन मेहता, श्रुति देवी,प्रमोद सिंह, बबलू साहू, विपुल मिश्रा, मनोज ठाकुर, विशाल साहू सहित दर्जनों लोग शामिल हुए l