रामगढ़। हरियाणा के पंचकुला में विगत 8 जून को आयोजित हुए खेलों इंडिया युथ गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में झारखंड के सदानंद कुमार ने 100 मीटर रेस में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रिय रिकॉर्ड 10.65 सेकेंड को तोड़ते हुए 10.63 सेकेंड के साथ रेस पूरी कर पुरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। इस रिकॉर्ड के साथ आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में सदानंद कुमार का चयन हुवा हैं। जिसकी तैयारी के लिए वे कल कोलकाता कैम्प में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
वहींं गोल्ड मेडल जितने की खुशी में आज मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के द्वारा उनको सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने उन्हे अंगवस्त्र एवं बुके देकर ओर मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाए दी। समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा की कितनी खुशी की बात है की एक सुदूरवर्ती क्षेत्र से निकलकर जो अपने पिता का मुंह भी ना देख पाया हों, जिसका बचपन काफ़ी कठिनाइयों से गुजरा हों और अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत आज अपने अभिभावक ओर गांव ही नही पुरे झारखंड सहित पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। ओर उससे भी ज्यादा खुशी की बात है की अब सदानंद कुमार पूरे देश के तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे। मैं इनकी मेहनत इनके जज्बे को सलाम करता हूं। ओर उम्मीद करता हूं की आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लाकर पूरे देश को गौरवान्वित करेंगे। मालुम हो की सदानंद कुमार मूल रुप से ग्राम चंदौल, बड़कागांव के निवासी है, सदानंद कुमार का बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। परिवार में तीन सद्स्य जिनमें मां ओर एक छोटी बहन हैं। वही इस मौके पर मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के सचिव शशी पांडे, बबली सिंह, विनीत यादव, बिक्की महतो,सुनील मिश्रा, राजेश रजवार (मुखिया पंचायत पंचायत), देवनंदन रजवार ( पुर्व मुखिया इचाकडीह पंचायत) राजू रजवार ,किशोर रजवार ,गोपाल रजवार,कोलेश्वर रजवार,बिट्टू रजवार, विजय रजवार, पप्पू रजवार उपस्थित थे।