संगठन का विस्तार और संगठन को आम जनों तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला का हो रहा आयोजन:डॉ रामेश्वर उरांव
रांची। उदयपुर चिंतन शिविर उद्धघोषणा को लेकर देशभर के साथ साथ झारखंड के सभी जिलोंफ़ में भी नव संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोहरदगा में भी कांग्रेस की ओर से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप् में वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में लोहरदगा जिला संयोजक व पूर्व विधायक काली चरण मुण्डा, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और बीस सूत्री उपाध्यक्ष साबिर अहमद खान भी उपस्थित थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि संगठन का विस्तार और संगठन को आमजनों तक पहुंचाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। हमारी मजबूती का का तभी अर्थ निकलेगा, जब हम लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। 2024 में जब मत निकलेगा और हम सबसे आगे रहेंगे, तभी हमारी मजबूती समझी जाएगी। बूथ , पंचायत,प्रखंड व जिला हमारी पार्टी के चार पहीये हैं और जब ये चारों पहिए मजबूत होंगे तो संगठन की सशक्त होगा।रामेश्वर उरांव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला और प्रखंडों में मासिक बैठक होनी चाहिए।ताकि जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा और भारत जोड़ो काय्रक्रम में हम एक पंचायत से दूसरे पंचायत में झंडा लेकर गांधीजी के भजन को गाते हुए गांव-गांव जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में और जनता की मूलभूत जरूरतों के जो भी काम हुए, उसमें स्व. शिव प्रसाद साहू, बलदेव साहू और वर्ततान में सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा साहू परिवार का योगदार रहा है। डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हमे पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगी रहती है। लेकिन कभी भी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी देशभर में बढ़ी है। देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन देश में और झारखण्ड में सबसे मजबूत संगठन हैै, हमें सिर्फ परिश्रम करने की जरूरत है। उदयपुर नवसंकल्प चिंतन शिविर ने जो-जो टास्क हमें दिया है, उसे हर हाल में पूरा करना है। कल 13 जून को रांची एयरपोर्ट रोड में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के राज्यभर के पार्टी कार्यकर्त्ता एकत्रित होंगे और सत्याग्रह करेंगे।
लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि लोहरदगा जिला में आजादी के 75वें वर्षगांठ पर गौरव यात्रा निकाली जाएगी और देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेताओं और तमाम शहीदों की शहादत को नमन किया जाएगा।
नवसंकल्प कार्यशाला की अध्यक्षता करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखेर भगत ने उदयपुर घोषणा के विषय वस्तु को रखा और 9 अगस्त से 14 अगस्त तक गौरव यात्रा तथा 90 दिनों के अंदर बूथ कमेटी गठन, 15 अगस्त को जिला एवं प्रखंडों में प्रभात फेरी निकालने पर सहमति बनी।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोहरदगा जिला सशक्तिकरण अभियान के संयोजक कालीचरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति-सिद्धांतों के साथ चलिये, जनता आपके साथ चलेगी। बूथ से लेकर प्रखंड स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
कार्यशाला में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष साबिर खान, लोहरदगा के समन्वयक रमेश कुमार चीनी, लोहरदगा जिला कांग्रेस के नेता अशोक यादव,निक्षित जयसवाल,हाजी शकील अंसारी,शहादत हुसैन, जुबेर अंसारी,प्रखंड अध्यक्षों में सर्वश्री ठाकुर प्रसाद, जमील अंसारी, रविंद्र सिंह, सदरुल अंसारी, अनीस अहमद, युवा कांग्रेस के विशाल डुंगडुंग, पंचायत परिषद के संदीप कुमार सिन्हा,आजाद खान,20 सूत्री की सदस्य संगीता देवी, दिनेश भगत, शाहिद खान ने अपने विचार रखें।धन्यवाद ज्ञापन दीपक कुमार महतो ने किया।