मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सक्रिय

भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में

रांची जिला के मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब धीरे-धीरे राजनीतिक शुरू हो चुकी है। मांडल विधानसभा उपचुनाव 23 जून को होना तय हुआ है। आगामी 23 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में नजर आ रहे हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर नामांकन पत्र दाखिला के बाद से ही क्षेत्र में अतिसक्रिय हो चुकी है। गंगोत्री कुजूर कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ लगातार संपर्क बना कर बैठक कर रणनीति बनाने में जुटी हुई है। मांडर विधानसभा उपचुनाव जीतने को लेकर गंगोत्री कुजूर कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार बढ़ा रही हैं। वही अब भाजपा प्रत्याशी जनता के बीच में वर्तमान राज्य सरकार की गलत नीतियों और असफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। गंगोत्री कुजूर कार्यकर्ताओं का उत्साह और क्षेत्र की जनता की मनोभावना को देखते हुए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। गंगोत्री कुजूर लगातार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करती नजर आ रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेवारी दी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर क्षेत्र की जनता के बीच कांग्रेस की परिवारवाद पर चोट कर रही हैं। वहीं झारखंड की हेमंत सरकार की असफलताओं को भी जनता के बीच बता रहे हैं। हेमंत सरकार के बने ढाई साल होने के बावजूद विकास का कुछ काम नहीं होने की बात जनता के बीच में बताई जा रही है। राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार की कहानी भी बताई जा रही है। हेमंत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में काम नहीं किए जाने की बात भी जनता को बताई जा रही है। भाजपा विधानसभा उपचुनाव में राज्य में भ्रष्टाचार बलात्कार,लूट खसोट,अवैध खनन और कारोबार सहित अन्य मुद्दों को उठा रही है। भाजपा रांची में 10 जून को हुई घटना को भी विधानसभा चुनाव में उठाने का मन बना रही है।