रांची में कल की घटना के बाद चारों ओर शांति

  • रांची के 12 थाना क्षेत्रों में लगा धारा 144
  • शहर में चौक चौराहा पर दिख रहे हैं केवल पुलिस और पुलिस पंअअवाहन
  • हिंदू संगठनों के रांची बंद का व्यापक असर
  • पूरे शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद, सड़कों पर वाहन नहीं के बराबर
  • कोतवाली थाना में दोपहर को होगी शांति समिति की बैठक
  • सड़कों पर बिखरे पत्थर और डंडे कल की घटना की भयावह को बता रहे
  • इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी

रांचीनूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल 10 जून को रांची में मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान रांची शहर के मेन रोड में बड़ा बवाल मचा।

 

बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ और आगजनी की घटना घटी। चर्च रोड और मेन रोड में स्थित मंदिरों में पत्थरबाजी की घटना घटी। पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों ने गोलियां चलाई। लगभग डेढ़ सौ राउंड गोलियां चलने की बात कही जा रही है। गोली चलने की घटना में लगभग दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिनका रिम्स में इलाज चल रहा है।

वहीं शहर के मेन रोड में सड़कों पर बिखरे ईंट और पत्थर कल की घटना की भयावहता को बयां कर रहे हैं। कल जुलूस के दौरान उपद्रवियों द्वारा मंदिरों पर किए गए हमले के विरोध में शनिवार 11 जून को हिंदू संगठनों ने रांची बंद का आवाहन किया गया। जिसका आज शनिवार को पूरे रांची शहर में व्यापक असर दिख रहा है। रांची शहर के लगभग सभी छोटे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद है सड़कों पर आवागमन भी बंद है। इक्के दुक्के स्कूटर मोटरसाइकिल सड़कों पर दिख रहे हैं। रांची शहरी क्षेत्र के सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। शहर के तनावग्रस्त क्षेत्र में सुबह-सुबह रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च हुआ है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पूरे स्थिति पर निगाहें लगा रखे हैं।

हिंदू संगठनों का रांची बंद ऐतिहासिक दिख रहा है। शहर में लोग स्वत: अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। शहर में धारा 144 लगे होने के कारण लोग एक साथ घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। शहर में स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए लोग घरों में रहने का ही निर्णय ले लिया है। वहीं शहर में बिना काम के घर से निकलने वालों को पुलिस खदेड़ रही है। शहर में माहौल को खराब नहीं होने से बचाने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद करा रखी है। जिससे की आम लोगों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंटरनेट सेवा बंद होने से विद्यार्थी रोजाना की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इंटरनेट से होने वाले बैंकिंग कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि शाम के पहले तक इंटरनेट सेवा आरंभ नहीं हो पाएगा। वही जानकारी मिली है कि कल की घटना को देखते हुए कोतवाली थाना परिसर में शनिवार की दोपहर को शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। वही कल की घटना में घायल लोगों का रिम्स में बड़े पैमाने पर इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन कल की घटना में उपद्रव मचाने वालों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।