जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित क्रिकेट टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप स्पीकर थे मौजूद
जामताड़ा। जो खेल को महत्व नही देते वैसे लोग अपने व्यक्तित्व का विकास से वंचित होते हैं। इसलिए खेल को हर व्यक्ति महत्व देनी चाहिए। चाहे वो सरकारी सेवक हो, व्यवसायी हो, किसान हो समाज के सभी लोगों को खेल से जुड़ी गतिविधि पर महत्व देनी चाहिए। उक्त बातें झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित क्रिकेट टेनिस के राज्य स्तरीय खेल उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
कहा कि राज्य का इतिहास खेल के क्षेत्र में बहुत पुरानी रही है। झारखंड प्रदेश खान व खनिज से परिपूर्ण राज्य होने के साथ साथ खेल की दुनिया मे भी अव्वल है। चाहे क्रिकेट, हो हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, तीरंदाजी हो या अन्य खेल हो। महेंद्र सिंह धोनी ने संपूर्ण विश्व मे झारखंड के नाम रौशन किया है। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने। इसी प्रकार अनेको खिलाड़ी है जो विभिन्न खेल क्षेत्र में झारखंड के नाम रौशन किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भी खेल के प्रति काफी रुचि रखती है। खेल में कभी भी बजट की कमी नही होने दी है। हर प्रखंड क्षेत्र में खेल स्टेडियम बनाने की पहल की है ताकि खेल के प्रति खिलाड़ियों की रुचि हो।
कहा कि खेल से अपने जीवन के व्यक्तित्व का विकास के साथ साथ भविष्य भी संवार सकते हैं।मौके पर एसडीओ, एसडीपीओ के अलावे स्थानीय समाज सेवी, खेल संघ के अधिकारीगण मौजूद थे।