पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए बयान के खिलाफ रांची में निकला जुलूस

जुलूस की ओर से पुलिस पर किया गया पथराव, थाना प्रभारी सहित कई घायल

पुलिस ने लाठीचार्ज किए, आंसू गैस छोड़े, हवा में गोलियां चलाई

रांचीपैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादास्पद बयान देने के बाद मुस्लिम समाज इसका विरोध करने लगे हैं। राज्य की राजधानी रांची में पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार को जुम्मा का नमाज पढ़ने के बाद जुलूस निकाला।

जुलूस में शामिल लोग एकाएक आक्रोशित होकर बेकाबू हो गये। उन्‍होंने पथराव आरंभ कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

 

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया,आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं पुलिस ने रक्षार्थ हवा में कई राउंड गोली भी चलाई।


जानकारी के मुताबिक भाजपा की निलंबित प्रवक्‍ता नुपूर शर्मा के बयान को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकें की दुकानें शुक्रवार को बंद रखी गई थी। इसके बाद मुस्लिम संगठन के लोगों ने जुलूस निकाला। मेन रोड में डेली मार्केट के पास भीड़ को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि भीड़ नहीं मानी।

पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ गई। इसके बाद भीड़ की तरफ से पथराव किया गया। इसमें डेली मार्केट और कोतवाली थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गये। कई अन्‍य पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लाठा चार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। स्थिति को पुलिस नियंत्रित करने के प्रयास में लगी है।


झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर ये इसी तरह अनावश्‍यक उपद्रव करते रहेंगे। पुलिस कर्मी घायल होते रहेंगे। ठोस ओर कठोर निर्णय लेने का समय है। वहीं इस घटना के बाद रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस की गश्ती हो रही है। कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

वही मीडिया में आ रही खबरों की माने तो राजधानी रांची में नूपुर शर्मा के विरोध में मेन रोड में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अचानक लाठीचार्ज और पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिससे कि कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें लगी हैं।