रामगढ़। जिला में पिछले कुछ समय से चोरी, लूट,हत्या जैसी अपराधिक घटनाएं लगातार घट रही है। खासकर रामगढ़ शहर में अपराधियों का तांडव दिख रहा है। विशेषकर शहर के बैंकों के सामने से बैंक से रुपए निकाल कर निकलने वाले लोगों से रुपए छिनने ने और लूटने की घटनाओं में तेजी आ गई है। शहर में इस प्रकार के कई घटनाएं घट चुके हैं। लेकिन पुलिस अब तक एक भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से कई विजुअल भी प्राप्त हो चुकी है। जिससे कि अपराधियों का लगातार मनोबल बढ़ता दिख रहा है। शहर में शुक्रवार को भी इस प्रकार की एक और घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 74 वर्षीय रिटायर सीसीएलकर्मी तपन भट्टाचार्य शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रामगढ़ शाखा रुपए निकालने पहुंचे। बैंक से तपन भट्टाचार्य ने ₹7000 निकाले। इसके बाद वह घर के लिए निकले। लेकिन रास्ते में अशोका प्रिंटर के निकट से उनका अपहरण कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति तपन भट्टाचार्य को लेकर कुज्जू के नया मोड़ जंगल ले गया। वहां पर तपन भट्टाचार्य से रुपए छीन लिया और भाग निकला। घरवाले तपन भट्टाचार्य के घर नहीं पहुंचने पर काफी परेशान हो गए। तपन भट्टाचार्य के पुत्र सुब्रत भट्टाचार्य पिता को लगातार खोज रहे थे। लेकिन तपन भट्टाचार्य का कहीं पता नहीं चला। इसके अपराहन 3:15 बजे के लगभग तपन भट्टाचार्य पुनः रामगढ़ किसी तरह पहुंचे। रिटायर सीसीएलकर्मी तपन भट्टाचार्य ने पूरी घटना की जानकारी घर वालों को दिया। यह पहेली बनी हुई है कि तपन भट्टाचार्य किसके बाइक पर बैठकर कैसे चले गए। बाइक सवार ने उन्हें किस प्रकार बाइक पर बैठाकर कुजू जंगल ले गया।