पटेल चौक में शक्ति फ्यूल के सामने ट्रेलर ने मारी बस को पीछे से टक्कर

रामगढ़ रांची मार्ग पर फिर एक बार पटेल चौक में सड़क दुर्घटना

टेलर का ड्राइवर खलासी फंसा

पटेल चौक के निकट रामगढ़-रांची रोड जाम

रामगढ़शहर के पटेल चौक के निकट स्थित शक्ति फ्यूल के सामने गुरुवार की रात 9:30 बजे के लगभग फिर एक बार दुर्घटना घटी है। दुर्घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ है।

लेकिन कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही एक बस को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारा। हालांकि बस में ज्यादा पैसेंजर नहीं होने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। लेकिन ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी के केविन में फंसे होने की बात कहीं जा रही है। दुर्घटना में फिलहाल 4 लोगों के ज्यादा घायल होने की बात कही जा रही है। बस और ट्रेलर को काफी नुकसान हुआ है।

रामगढ़ पुलिस को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेलर का ड्राइवर और खलासी केविन में फंसा हुआ है। दोनों को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है। रात अधिक होने के कारण राहत कार्य में परेशानी हो रही है। वहीं दुर्घटना के कारण रांची से रामगढ़ के और आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई है लगभग डेढ़ घंटे से रामगढ़ रांची मार्ग जाम है।