सुख समृद्धि पार्टी ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धांजली

हजारीबाग। धरती आबा बिरसा मुण्डा की 122 वीं पुण्यतिथी पर सुख समृद्धि पार्टी ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। पार्टी के केंद्रीय सदस्य अनिल कुमार ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा के सपने को पूरा करना पार्टी उद्देश्य है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। आजादी के सात दशक बाद भी लोग बेरोजगारी, भुखमरी,महंगाई का दंश झेल रहे है। छात्र मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलकश हुसैन ने उनके बताएं मार्गो पर चलना सच्ची श्रद्धांजली बताया।महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता रूपा कुमारी ने भगवान बिरसा की शहादत को याद करते हुए नारी शक्तिकरण पर बल देते हुए उनके उत्थान को लेकर हर संभव प्रयास की बात कही। वही जिला उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता वेंकटेश्वर भवानी ने भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने की बात कही। छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित ने उनके बताएं मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महेश कुशवाहा,रंजित प्रसाद,राजकुमार महतो,प्रदीप गोप,संतोष यादव,खुर्शीद आलम,रमेश राम,रीता देवी,अनिता देवी,विमला देवी, बसंती देवी,मंजू देवी सहित अन्य शामिल थे।