गोला में नागरिक चेतना मंच ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई

बिरसा मुंडा का संघर्ष ओर त्याग हमे देता है प्रेरणा: राजीव जायसवाल

गोला(रामगढ़)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गोला में नागरिक चेतना मंच के द्वारा शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए ओर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। वही युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष ओर त्याग हमे प्रेरणा देता है। उन्होने हमेशा जल जंगल और जमीन के लिए संघर्ष कर आवाज बुलंद की। उन्होने हमारे अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ी।भगवान बिरसा मुंडा को भारतीय समाज एक ऐसे नायक के तौर पर जानता है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उलगुलान की शुरुआत करने वाले ये वो शख्स थे, जो जननायक के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गए। उनका अदम्य साहस हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।उन्होंने महाजनी प्रथा के विरूद्ध जबरदस्त उलगुलान किया और झारखंड वासियों में गुलामी के विरूद्ध राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य किया। भगवान बिरसा मुण्डा के संकल्प को पूरा करना ही आज उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गर्टस संस्था के जिला संयोजक सुनील राज चक्रवर्ती एवं संचालन प्रितम झा ने किया इस मौके संतोष तिवारी,अनुज सिंह, बालेश्वर भगत, संतोष कुमार,आदिल ईनामी, दिलदार अंसारी,मुखलाल महतो, सुभाष चन्द्र महतो,देवा महतो, सिकंदर महतो, कुंवर महतो उपस्थित थे।