पीटीपीएस में भगवान बिरसा मुंडा का 122 वांं शहादत दिवस मनाया गया

पतरातु(रामगढ़)जिला के पतरातू में आज 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के तत्वधान में 122वां शहादत दिवस समिति के अध्यक्ष महेंद्र मुंडा के अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन गणेश ठाकुर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा माल्यार्पण किया गया वही किशोर कुमार ने कहा भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी थे इनका मृत्यु 9 जून 1900ई मे हुआ था अंग्रेजो के द्वारा गिरफ्तार कर जंगल में रखकर जहर पिला के मारे गए थे भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के आदिवासियों महानायक थे और बहुत कम उम्र में ही जननायक के रूप में काम किए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नंदकिशोर महतो, सूरज महतो, रणधीर कपूर ,कन्हैया राम, मनोज यादव ,राजकुमार , आलोक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।