धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का 122 वां शहादत दिवस
बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर कार्यक्रम
रांची। झारखंड प्रदेश में 9 जून को प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई जाती है। इसी क्रम में आज 9 जून को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं शहादत दिवस आज राजधानी रांची में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर डिस्टलरी पुल के निकट स्थित प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
इस मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, समीर उरांव समेत कई नेता और आदिवासी संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ही गाड़ी से कोकर स्माधि स्थल पहुंचे।इसके बाद ये बिरसा चौक के लिए रवाना हो गये। जहां पर इन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर समाधि स्थल और बिरसा चौक को भव्य तरीके से सजाया संवारा गया था।