धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

रामगढ़। आज सुबह समाहरणालय के समीप अवस्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता नेलशम एओन बागे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प अर्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर सुश्री मिश्रा ने धरती आबा की गौरवमई इतिहास का याद दिलाते हुए कहा कि झारखंड एवं भारत के अस्मिता को बचाने के लिए उनका शहादत अविस्मरणीय है।