रामगढ़। शहर के बिजोलिया में गुरुवार को सिंह खालसा रामगढ़ ने गुरु अर्जुन देव महाराज के शहादत दिवस के मौके पर शीतल पेय और प्रसाद का वितरण किया। इस कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन दुल्मी की जिला पार्षद प्रीति दीवान,रामगढ़ छावनी परिषद के नामित सदस्य कीर्ति गौरव एवं अन्य ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर सिंह खालसा ने बड़ी संख्या में लोगों के बीच शीतल पेय और चना का प्रसाद वितरण किया।
इस मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा के बाबा गुरजीत सिंह ने अरदास कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। सिंह खालसा के अध्यक्ष परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे मौकों पर सिंह खालसा हमेशा कार्यक्रम करता है।लोगों की सेवा करता है आगे भी ऐसी सेवा करता रहेगा। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, पूर्व प्रधान रमेंद्र सिंह रम्मी, रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, भाजपा नेता राजीव जायसवाल,सिंह खालसा के अध्यक्ष परमजीत सिंह सैनी,अमरजीत सिंह सैनी, इंद्रपाल सिंह सैनी, जसप्रीत सिंह जग्गी, परमिंदर सिंह जस्सल,बलविंदर कौर, गुरविंदर सिंह सैनी, इंद्रजीत सिंह कोहली सहित अन्य मौजूद थे।